Sat. Jun 21st, 2025
IndiaShan Times YouTube Channel

हरिद्वार में राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन उत्तराखंड का भव्य अधिवेशन संपन्न

— सम्मान समारोह के साथ संगठन विस्तार, सामाजिक कार्य, शिक्षालय निर्माण, आई डी वितरण।

हरिद्वार। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो उत्तराखंड का भव्य अधिवेशन 31 मार्च 2024 को राष्ट्रीय महासचिव गोविन्द मिश्र व राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी एवं उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष पीयूष वर्षण के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
जानकारी के अनुसार संगठन के राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी व उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष पीयूष वर्षण ने बताया कि उपरोक्त आयोजन 31 मार्च 2024 दिन रविवार को संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों, वेलेंटियर्स व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ जिसमें संगठन विस्तार पर चर्चा, सामाजिक कार्य योजना, शिक्षालय निर्माण हेतु आर्थिक सहयोग पर चर्चा व आई डी कार्ड वितरण कार्यक्रम सम्मिलित रहा। कार्यक्रम शिव पार्वती ट्रेडर्स, बोंगला, रुड़की हाइवे, बहादराबाद, नियर श्री मंगलम हॉस्पिटल के पता पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव गोविन्द मिश्र, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी व उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष वर्षण, रोहित कुमार, अजय गोयल, रामवीर सिंह, क्रिश सैनी, आयुष वर्धन, इशिता वर्धन, सचिन त्यागी, संजीद अहमद, सोनू, मनीष कुमार चौहान, नईम, जिया उल हक़, मंजूर अहमद, रहीस, नरेश कुमार, सौरभ कुमार, विक्रम सिंह बिष्ट, विनोद कुमार, संजय गुप्ता, शारूख पुंडीर, लोकेश कुमार, रामपाल सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन विस्तार व पीडब्ल्यूएस शिक्षालय निर्माण को गति देने का संकल्प व्यक्त किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed