Sat. Sep 21st, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

अवैध गांजे की तस्करी करने वाले दो शातिरों को किया गया गिरफ्तार, चार किलोग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद

पुलिस अधीक्षक बांदा अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध मादक पदार्थो की बिक्री करने वाले अभियुक्तों पर कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार 17 अप्रैल को थाना बबेरु पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान अवैध सूखे गांजे की तस्करी करने वाले दो शातिर लोगों को नवीन मण्डी स्थल ग्राम सिमौनी के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त लोगों के कब्जे से अवैध सूखा गांजा व परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों में 1. रणधीर सिंह उर्फ बउवा सिंह पुत्र चुन्नी सिंह निवासी गरौती थाना तिन्दवारी जनपद बांदा। 2. भैरमा यादव पुत्र छेटुवा यादव निवासी गरौती थाना तिन्दवारी जनपद बांदा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *