Fri. Sep 20th, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

अखिल भारतीय ब्रह्म समाज द्वारा आयोजित पुजारी पुरोहित महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह और विशिष्ट अतिथि पूर्व महानगर अध्यक्ष एमएलसी मुकेश शर्मा उपस्थित रहे।सम्मेलन की अध्यक्षता अखिल भारतीय ब्रम्ह समाज के राष्ट्रीय महामंत्री देवेन्द्र शुक्ल ने की।समाज को एक नई दिशा देने का कार्य करने वाले, सभी में आपसी सामंजस्य बनाने वाले तथा सभी के सुख एवं सम्वृद्धि की अवधारण को चरित्रार्थ करने वाले पुजारियों/पुरोहितों का एक सम्मेलन आलमबाग स्थिति अवध चैराहा के निकट के०के० पैलेस गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में सभी को मतदान के लिए प्रेरित करने तथा सनातन धर्म की रक्षा करने वाले प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। सम्मेलन में पधारे सभी पुजारियों / पुरोहितों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री शुक्ल ने कहा कि पुरोहितों की कोई आय तो होती नहीं वह तो भक्तों एवं भगवान की कृपा पर निर्भर होते हैं। यदि सरकार द्वारा इन्हें वित्तीय सहायता मिल जाती है तो इनके परिवार का भरण पोषण यथोचित हो सकेगा। उन्होंने सभी पुरोहितों से आग्रह किया कि आगामी 20 मई को हमे दिखा देना है कि इस चुनाव को एक पर्व के रूप में मनायेंगे और अपने लोकप्रिय सांसद राजनाथ सिंह को इस बार 5 लाख से ज्यादा वोटों से विजयी बनायेंगें। इस सम्मेलन/कार्यक्रम के आयोजक अजय त्रिपाठी ’’मुन्ना’’ प्रदेश अध्यक्ष उद्योग किसान व्यापार मंडल तथा सनातन महासभा भारत के अध्यक्ष डा० प्रवीन वाजपेयी रहे। कार्यकम की व्यवस्था में राम रूप (पप्पू यादव) , नीलिमा त्रिपाठी आदि रहे! मुकेेश शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण ने सदैव धर्म और देश को बचाने का कार्य किया है। हमारी सरकार ने सभी धार्मिक स्थलों का चहुमुखी विकास किया है चाहे वह अयोध्या हो या काशी अथवा मथुरा। साथ ही साथ पर्यटन के क्षेत्र में भारत सम्पूर्ण विश्व में अपना एक मुकाम हासिल कर रहा है। नीरज सिंह ने कहा कि चुनाव का पर्व एक उत्सव की तरह है इसे त्यौहार की तरह मनायें। मुख्यमंत्री योगीजी तथा मोदी जी के संरक्षण में सभी तीर्थ अपने भव्य रूप में वापस आ रहे हैं। कुछ लोगों ने सनातन को समाप्त करने की कोशिश की परन्तु वे सफल नहीं हो सके। हमारा लखनऊ तहजीब के साथ अब ब्रम्होस मिसाइल वाला लखनऊ बन गया है। लखनऊ का चहुॅंमुखी विकास किया गया है।

इसके उपरांत नीरज सिंह लखनऊ राजस्व परिषद सभागार में अवनीश दीक्षित जी द्वारा आयोजित बैठक में शामिल होकर अधिवक्ता गणों को सबोधित किया व 20 मई को माननीय राजनाथ सिंह जी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करी। अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए नीरज सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं के मान-सम्मान और हित संरक्षण के लिए हम दृढ़ संकल्पित है।
उक्त अवसर पर संतोष त्रिपाठी जी,राजेन्द्र शुक्ला जी,सुनील द्विवेदी जी,सी एल दीक्षित जी,आशुतोष मिश्रा जी,बृजेश त्रिपाठी जी, शिव शरण उपाध्याय जी,आदेश यादव जी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।।

प्रवीण गर्ग
मीडिया प्रभारी/लोकसभा संयोजक

अनुराग साहू
लोकसभा मीडिया सहसंयोजक

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *