Fri. Sep 20th, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

बुंदेली सेना के मार्गदर्शन के लिए राजा बुंदेला ने बुलंद की आवाज

बांदा बुंदेली सेना की युवा टीम की बैठक लेने के लिए बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला और बुंदेली सेना के सयोजक डॉ० आश्रय सिंह का मंगलवार को आगमन हुआ जिसमें बुंदेली सेना जिलाध्यक्ष भानु मिश्रा और युवा टीम ने राजा बुंदेला  का जोरदार स्वागत किया। राजा बुंदेला ने बुंदेली सेना की टीम का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें बुंदेली धरोहर एवं बुंदेलखंड की बढ़ती हुई बेरोजगारी एवं किसानों की परिस्थितियों के बारे में अवगत कराते हुए उनकी समस्याओं को सरकार के समक्ष रखने के लिए और उन समस्याओं का निदान करने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि अगर बुंदेलखंड राज्य का निर्माण होता है तो यहां के युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा और किसानों को बुंदेलखंड राज्य के अंदर आने वाली योजनाओं का सीधे बुंदेलखंड वासियों को सीधे लाभ प्राप्त होगा, जिससे बुंदेलखंड राज्य के अंदर आने वाले सभी जिले अपने -अपने जिलों का विकास अपनी धरोहर को सुरक्षित कर सकेंगे। इस दौरान संयोजक आश्रय सिंह और जिलाध्यक्ष भानु मिश्रा एवं जिला उपाध्यक्ष संजय लश्करी, जिला महामंत्री आलीम खान,नगर अध्यक्ष सुमित सेन, नगर महामंत्री बादल प्रजापति, नगर मंत्री राज,कोषाध्यक्ष प्रभात मिश्रा, जिला मंत्रीअंकुर जाटव,जिला अध्यक्ष भानु मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष संजय लश्करी, जिला महामंत्री आलीम खान,नगर अध्यक्ष सुमित सेन, नगर महामंत्री बादल प्रजापति, नगर मंत्री राज, कोषाध्यक्ष प्रभात मिश्रा, जिला, मंत्री अंकुर जाटव आदि ने संकल्प लिया कि वह बुंदेलखंड राज्य बनाने के लिए अपना पूर्ण योगदान करेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *