Thu. Sep 19th, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

24 घण्टे के अन्दर थाना धानेपुर क्षेत्र अन्तर्गत हुए हत्याकाण्ड का अनावरण, 02 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार-

दिनांक 21.08.2023 को थाना धानेपुर क्षेत्र के अन्तर्गत गन्ने के खेत में एक लड़के का शव प्राप्त हुआ था। सूचना पर उच्चाधिकारीगणों द्वारा फील्ड यूनिट व फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने घटना के जल्द से जल्द अनावरण व आरोपी अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष धानेपुर को निर्देशित किया गया था।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 23.08.2023 को घटना का अनावरण कर घटना कारित करने वाले 02 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि मृतक सतीश का मेरी बेटी के साथ प्रेमप्रसंग था तथा दिनांक 20/21.08.2023 की रात्रि सतीश व अपनी बेटी को अपने घर में एक साथ देख लिया था। इसी बात से झुब्ध होकर मैने अपने बेटे के साथ मिलकर अपनी बेटी व सतीश को जान से मार दिया था। सतीश का शव हमलोगो द्वारा गन्ने के खेत में फेंक दिया गया था तथा अपनी बेटी को अयोध्या के शमशान घाट में दफना दिया था। पुलिस टीम द्वारा जनपद अयोध्या से मृतका आरती का शव बरामद कर लिया गया है। अभियुक्तगणो के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा उत्साहवर्द्धन हेतु घटना के शीघ्र अनावरण करने वाली टीम को पुरूस्कृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-

  1. कृपाराम पुत्र स्व0 शिवराम नि0 मेहनौन थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
  2. राघवराम पुत्र कृपाराम नि0 मेहनौन थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-

  1. मु0अ0सं0-287/23, धारा 302,201 भादवि थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
थानाध्यक्ष धानेपुर सत्येन्द्र वर्मा मय टीम।

अहमद रजा खान
जोनल ब्यूरो चीफ देवीपाटन मंडल
इंडिया शान टीवी

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *