Tue. Feb 3rd, 2026
IndiaShan Times YouTube Channel

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा मंडल स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा मंडल स्तर पर 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें विभिन्न स्थानों पर सम्मिलित हुए हजारों लोगों के साथ पार्टी वरिष्ठ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने योग गुरुओं और क्षेत्रीय निवासियों के साथ आयोजित कार्यक्रमों में सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया।

प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कैंट विधानसभा के समर विहार सेंट्रल पार्क में समाज सेविका नम्रता पाठक और क्षेत्रीय लोगों के साथ, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने लोहिया पार्क में, पूर्वी विधानसभा विधायक ओ.पी श्रीवास्तव ने इंदिरा नगर के स्वर्ण जयंती स्मृति विहार में, पूर्व मंत्री एमएलसी डॉक्टर महेंद्र सिंह कैंट पार्क में, राज्यसभा सांसद संजय सेठ और एमएलसी रामचंद्र प्रधान रेजीडेंसी में आयोजित योगा कार्यक्रम में शामिल हुए।

प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने के लिए योग जरूरी है। योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने हेतु 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आज भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है।महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा योग शरीर के साथ-साथ मन बुद्धि और इंद्रियों को भी शुद्ध करता है। हमें दैनिक दिनचर्या में योग को सम्मिलित कर उसका लाभ उठाना चाहिए।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि लखनऊ महानगर में आयोजित कार्यक्रमों में प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, समाज सेविका बिंदु बोरा,गुड्डू त्रिपाठी, हर शरण लाल गुप्ता मानसिंह, अशोक तिवारी, घनश्याम अग्रवाल मुख्य रूप से सम्मिलित हुए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *