धर्मेश प्रजापति बने राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन में गांधीनगर के जिला मीडिया प्रभारी
— जिला अध्यक्ष रजनीकांत पटेल ने कराया मनोनयन।
गांधीनगर। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने गुजरात में संगठन का विस्तार करते हुए युवा समाजसेवी धर्मेश प्रजापति को गांधीनगर का जिला मीडिया अधिकारी बनाया है।
उपरोक्त की जानकारी देते हुए संगठन के महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती मनीषा पाण्डेय ने बताया कि गांधीनगर के जिला अध्यक्ष रजनीकांत पटेल के प्रस्ताव पर धर्मेश प्रजापति को गांधीनगर का जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है।