Sat. Sep 21st, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

प्रयागराज के यातायात निरीक्षक पवन कुमार पाण्डेय अंतर्राष्ट्रीय सम्मान श्रीराम ग्लोबल अवार्ड एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार गौरव रत्न से सम्मानित

— प्रयागराज महानगर के आम जनमानस में यातायात के प्रति जागरुकता बढ़ाने में पवन कुमार पाण्डेय का सर्वश्रेष्ठ योगदान।

प्रयागराज।
प्रयागराज महानगर के तेज तर्रार यातायात निरीक्षक पवन कुमार पाण्डेय को उनके उत्कृष्ट सामाजिक सेवा कार्य व प्रयागराज महानगर में आम जनमानस के बीच यातायात के प्रति जागरूकता को सर्वाधिक बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सम्मान श्रीराम ग्लोबल अवार्ड एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार गौरव रत्न से सम्मानित किया गया।
उपरोक्त की जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूएस प्रमुख तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि उनकी संस्था समाज में कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका, सामाजिक संगठनों व आम जनमानस के बीच सदैव जनहित में सक्रिय रहने वाले लोगों पर नजर रखती है और उनके संगठन ने पाया कि प्रयागराज महानगर में आम जनमानस के बीच में यातायात के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने में सर्वाधिक योगदान यातायात निरीक्षक पवन कुमार पाण्डेय का है। उन्होंने बताया कि पवन कुमार पाण्डेय अपने सरकारी ड्यूटी के प्रति सदैव सक्रिय रहने के साथ यातायात के प्रति सदैव चिंतनशील रहते हैं तथा आम जनमानस के बीच, नवयुवकों के बीच, विद्यालयों में व अन्य अधिकतम सार्वजनिक स्थान पर जाकर आम जनमानस को यातायात के प्रति जागरुक करते रहते हैं। आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया की उत्कृष्ट सामाजिक सेवा कार्य तथा यातायात के प्रति लोगों को सजग बनाने के लिए यातायात निरीक्षक पवन कुमार पाण्डेय को संगठन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान श्रीराम ग्लोबल अवार्ड 2024 तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार गौरव रत्न सम्मान 2024 देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि संगठन के मुख्यालय पर श्री पवन कुमार पाण्डेय को सादर आमंत्रित करके उन्हें अंग वस्त्र, सम्मान सर्टिफिकेट और मोमेंट को देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री पवन कुमार पाण्डेय जी के साथ हाई कोर्ट इलाहाबाद के वरिष्ठ समाजसेवी अधिवक्ता आर के पाण्डेय, श्रीमती मनीषा पाण्डेय, नीतीश कुमार शुक्ला व तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *