Fri. Sep 20th, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने बृहस्पतिवार को राजधानी लखनऊ से सदस्यता अभियान की शुरुआत की

लेखराज मार्केट, मुंशी पुलिया, अमीनाबाद, कैसरबाग, राजाजीपुरम, कमता ,महानगर,पारा ,विकास नगर, सुल्तानपुर रोड ,शक्ति नगर ,राजेंद्र नगर ,सरोजिनी नगर ,इंदिरा नगर सहित विभिन्न बाजारों के व्यापारी आदर्श व्यापार मंडल से जुड़े

लखनऊ की विभिन्न बाजारों के व्यापारियों ने वरिष्ठ व्यापारी नेता शेखर कुमार एवं धर्मेंद्र साहू के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की

प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा व्यापारियों को सदस्यता ग्रहण कराई गई

शेखर कुमार प्रदेश कमेटी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं धर्मेंद्र साहू लखनऊ नगर इकाई में नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा वेद प्रकाश विश्वकर्मा नगर संगठन मंत्री बने

*एक-एक व्यापारी को संगठन से जोड़ना, आदर्श व्यापार मंडल का लक्ष्य : संजय गुप्ता

*व्यापारी जितना संगठित होगा, उतना ही मजबूत होगा : संजय गुप्ता

*व्यापारियों के मान सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए आदर्श व्यापार मंडल सदैव संघर्ष करेगा: संजय गुप्ता

18 जुलाई, बृहस्पतिवार उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार राजधानी लखनऊ से सदस्यता अभियान की शुरुआत की
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में निराला नगर स्थित जे सी गेस्ट हाउस में व्यापारियों का सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित हुआ
इस अवसर पर
लेखराज मार्केट, मुंशी पुलिया, अमीनाबाद, कैसरबाग, राजाजीपुरम, कमता ,महानगर,पारा ,विकास नगर, सुल्तानपुर रोड ,शक्ति नगर ,राजेंद्र नगर ,सरोजिनी नगर ,इंदिरा नगर सहित विभिन्न बाजारों के व्यापारी आदर्श व्यापार मंडल से जुड़े तथा संगठन की सदस्यता ग्रहण की
लखनऊ की विभिन्न बाजारों के व्यापारियों ने वरिष्ठ व्यापारी नेता शेखर कुमार एवं धर्मेंद्र साहू के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की
प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा व्यापारियों को सदस्यता ग्रहण कराई गई तथा सभी व्यापारियों को माला फूल पहनाकर उनका संगठन में स्वागत किया
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने वरिष्ठ व्यापारी नेता शेखर कुमार को संगठन की प्रदेश कमेटी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं धर्मेंद्र साहू को लखनऊ की नगर इकाई में नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा वेद प्रकाश विश्वकर्मा को नगर संगठन मंत्री पद की जिम्मेदारी दी
इस अवसर पर बोलते हुए संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार का लक्ष्य एक-एक व्यापारी को संगठन से जोड़ने का है तथा व्यापारियों के मान सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए आदर्श व्यापार मंडल सदैव संघर्ष करेगा उन्होंने कहा कि व्यापारियों के व्यापार को बढ़ाना, बचाना तथा मान सम्मान की रक्षा करना तथा संगठन का उद्देश्य है उन्होंने कहा कोई भी व्यापारी अपने सम्मान और स्वाभिमान से समझौता न करें संगठन उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा खड़ा रहेगा
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से अभिषेक गुप्ता, आर्किटेक्ट सुनील श्रीवास्तव ,संदीप पाठक, अनुराग मिश्रा, पंकज सक्सेना, सुमित खन्ना, देवेश उपाध्याय ,आलोक सिकरीवाल, आशुतोष तिवारी, शरदश्रीवास्तव ,विवेक शर्मा, अध्ययन सिंह, उदय प्रताप मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, रवि सहाय ,मो.जावेद, रितेश श्रीवास्तव, सुनील गुप्ता, संदीप कुमार ,मुनेंद्र प्रसाद, अभिषेक सिंनहा , रजजन लाल ,राजीव कुमार राजन, लव कुश ,एडवोकेट राकेश श्रीवास्तव ,मनोज श्रीवास्तव, एडवोकेट विनोद कुमार, अमर वर्मा, आयुष श्रीवास्तव ,पी के जैन, श्याम जी ,विजय सिंह ,सुनील कुमार श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव
राज किरण ,सावन कुमार ,अमिताभ लाल अस्थाना ,आशीष जायसवाल, बीके मिश्रा, शैलेंद्र उपाध्याय ,आदित्य अग्रवाल, अनिल सक्सेना ,विवेक प्रसाद, विशाल ,कपिल मिश्रा अखिलेश शर्मा, मदनलाल जायसवाल, जितेश कुमा,र वेद प्रकाश विश्वकर्मा ,दीपक खंडेलवाल ,अनिल श्रीवास्तव, मनोज त्यागी ,राहुल श्रीवास्तव ,अवनीश सिंह
सहित 120 व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ली

सदस्यता ग्रहण समारोह में संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, नगर अध्यक्ष हरजिन्दर सिंह, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव ,ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, नगर महामंत्री राजीव शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ किदवई ,रण विजय सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे

संजय गुप्ता

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *