Tue. Sep 17th, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

चार पहिया वाहनों का कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जनता से धोखाधड़ी करने वाले 02 जालसाज गिरफ्तार, 03 अदद चार पहिया वाहन व 03 अदद मोबाइल फोन बरामद-

अहमद रजा खान
जोनल ब्यूरो चीफ देवीपाटन
मंडल
इंडिया शान टीवी

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में जालसाज अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा चार पहिया वाहनों का कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जनता से धोखाधड़ी करने के 02 जालसाज अभियुक्तों-01.अवनीश प्रताप सिंह, 02. नेकराम यादव उर्फ लेखपाल यादव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 अदद चार पहिया वाहन, 03 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तगणों ने प्रार्थीगण ओमप्रकाश तिवारी, जय प्रकाश मिश्रा, राजेश कुमार दुबे से श्रीराम फाइनेंस कम्पनी व महाकाल कम्पनी का रिकवरी एजेण्ट बताकर किरायानामा एग्रीमेंट के तहत 03 अदद चार पहिया वाहन ली थी। जब प्रार्थीगणों द्वारा उक्त अभियुक्तगणों से किराया मांगा गया तो उन्होने प्रार्थीगणों को फर्जी बेचनामा दिखाकर गाली-गुप्ता देते हुए भगा दिया गया था। जिसके सम्बन्ध में प्रार्थीगणों द्वारा थाना इटियाथोक में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जिसमें विवेचना के दौरान आज दिनांक 28.08.2023 को उक्त दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि हमलोग भोले भाले लोगों से धोखाधड़ी कर उनकी गाड़ी को किराये पर ज्यादा पैसों का लालच देकर एग्रीमेंट कर उनकी गाड़ी लेकर अपनी गाड़ी बताकर मोटी रकम लेकर फर्जी बेचनामा बनाकर दूसरे लोगो को बेच देते थे तथा गाड़ी का कागजात बाद में देने की बात करते थे तथा फिर अपना नम्बर चेंज कर देते थे यह कार्य हमलोग द्वारा कभी लखनऊ तो कभी बहराइच में रहकर किया जाता था। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

  1. अवनीश प्रताप सिंह पुत्र घनश्याम सिंह नि0 मोहम्मदपुर गढवार थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।
  2. नेकराम यादव उर्फ लेखपाल यादव पुत्र त्रिवेणी नि0 रेवढा थाना जरवल रोड जनपद बहराइच।

पंजीकृत अभियोग-

  1. मु0अ0सं0- 265/23, धारा 406,504,506 भादवि थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
  2. मु0अ0सं0-281/23, धारा 406,504,506,120बी,419,420,467,468,471 भादवि थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

बरामदगी-

  1. 03 अदद चार पहिया वाहन।
  2. 03 अदद मोबाइल फोन।

गिरफ्तार कर्ता टीम-

  1. प्र0नि0 इटियाथोक संतोष कुमार सरोज मय टीम।
  2. प्रभारी स्वाट संतोष कुमार सिंह मय टीम।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *