Thu. Sep 19th, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला:कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य जोड़ने की सौंपी जिम्मेदारी

कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य जोड़ने की सौंपी जिम्मेदारी
बांदा 24 अगस्त
भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में महापुरूषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में 1 सितंबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान को पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ भाग लेते हुए सफल बनाने का आहवान किया गया।
मुख्य अतिथि जिला प्रभारी रामकिशोर साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 1 सितंबर से आयोजित होने वाले सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने में जुट जाएं। साहू ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की ‘रीढ़ की हड्डी’ बताया और अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने की अपील की।
कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं और प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने के निर्देश दिए गए। विशिष्ट अतिथि प्रदेश सरकार के जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि बांदा जिले को सदस्यता अभियान में प्रथम स्थान पर लाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें। हम इस अभियान के माध्यम से जन जन को पार्टी की रीति नीति बताते हुए ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाना है।हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए संगठन चुनाव नहीं बल्कि संगठन पर्व है क्योंकि संगठन की सदस्यता संगठन की आत्मा है। संगठन की सदस्यता विचारधारा की प्रक्रिया है इस लिए अपनी सदस्यता को इस बार भी सर्वस्पर्शी-सर्वव्यापी-सर्वग्राही बनाना है। समाज के प्रत्येक घटक तक जाकर भाजपा का सदस्य बनाना है। भाजपा ने सर्वप्रथम 2014 में डिजिटल सदस्यता अभियान चलाया था। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि 2017 व 2019 एवं 2022 में हमने विशेष सदस्यता अभियान चलाया था। पुन: राष्ट्रीय स्तर पर संगठन पर्व की घोषणा के साथ ही हम सभी की सदस्यता शून्य हो चुकी है। हम सब लोग पुन: डिजिटल माध्यम से सदस्य बनेंगे। सदस्यता अभियान प्रभारी संतोष गुप्ता ने कहा कि 1सितम्बर से 25 सितम्बर तक प्रथम चरण के अन्तर्गत साधारण सदस्यता अभियान चलेगा। 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर सदस्यता अभियान का द्वितीय चरण चलेगा जबकि 16 अक्टूबर से 31अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने अभियान को सफल बनाने आह्वान किया। कार्यशाला में अभियान जिला संयोजक पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव ने अपेक्षित पदाधिकारियों की उपस्थिति का वृत्त लिया। अभियान जिला सह संयोजक ममता मिश्रा ने भी सम्बोधित किया। संचालन जिला महामंत्री विवेकानन्द गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य संतराम सिंह, ब्लाक प्रमुख रावेंद्र गर्ग तथा स्वर्ण सिंह सोनू, चेयरमैन सुधीर सिंह,चेयरमैन प्रतिनिधि रमेश चंद्र साहू, जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित तथा कल्लू सिंह राजपूत,जिला उपाध्यक्ष जागृति वर्मा, प्रेमनारायण द्विवेदी, मनोज पुरवार, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, सीताराम वर्मा, नरेन्द्र सिंह नन्ना, कोषाध्यक्ष संतू गुप्ता, मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी,रागिनी शिवहरे, मनीष गुप्ता,दिनेश यादव, राजर्षी शुक्ला, पंकज रैकवार, देवेन्द्र भदौरिया, वंदना गुप्ता, संतोष नायक, राजेश सेन, शैलेंद्र जयसवाल, डा. पी एन वर्मा, प्रद्युम्न नरेश आजाद, देवमूरत द्विवेदी, सोशल मीडिया जिला संयोजक निखिल सक्सेना, आई टी जिला संयोजक दीपक राजपूत, प्रीतम गुप्ता राजा, अनीता शुक्ला,अभिलाषा मिश्रा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *