Sun. Feb 1st, 2026
IndiaShan Times YouTube Channel

.आकांक्षी ब्लॉक संपूर्णता अभियान के श्रेष्ठ कार्य करने वाले विभागों को प्रमाण पत्र वितरित

बांदा जनपद के विकास खंड कमासिन के ब्लाक सभागार में आकांक्षी ब्लॉक चयनित होने पर संपूर्णता अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य, बाल विकास ,कृषि विभाग सहित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा शासन से निर्धारित संकेतांकों पर कार्य कर लक्ष्य पूर्ण करने वालों को प्रमाण पत्र ब्लॉक प्रमुख राबेद्र गर्ग ने वितरित कर प्रोत्साहित किया। संपूर्णता अभियान कार्यक्रम समापन पर कृषि विभाग ने 10 ग्राम पंचायत में कृषकों को 1000 मृदा स्वास्थ्य कार्य वितरण का कार्य पूर्ण किया गया ।बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्दो में कार्यरत आंगनबाड़ी कर्मियों द्वारा टी एच आर के फीडिंग समय से पूर्ण कर विभागीय कार्य संपन्न किए जाने पर एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा रिवाल्विंग फंड का कार्य 90% पूर्ण करने एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा एनसीडी पोर्टल में 2 माह में ही पूर्ण कर लेने, शिक्षा विभाग द्वारा निपुण छात्रों की संख्या सत प्रतिशत पूर्ण कर लेने पर चकरेही, उड़की माफी विद्यालयों के प्रधानाचार्य सहित उक्त सभी विभागों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राहुल द्विवेदी ने किया।कार्यक्रम में अरुणा देवी सुनहली, आशा देवी देवरार आंगनबाड़ी को भी सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में उक्त सभी विभागों के सैकड़ों कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

बांदा से प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *