Sun. Feb 1st, 2026
IndiaShan Times YouTube Channel

उच्च प्राथमिक विद्यालय महुआ-2 की छात्रा मानसी जिले मे हुई सम्मानित

प्रभंजन कुमार

स्वच्छता ही सेवा 2024 के अन्तर्गत जनपद बाँदा के बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों मे दिनांक 17 सितम्बर 2024 से 2 अक्टूबर 2024 स्वच्छता पखवारा मनाया गया । जिसमे विद्यालयों मे विभिन्न गतिविधियां व प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं । निबंध प्रतियोगिता मे उच्च प्राथमिक विद्यालय महुआ भाग-2 की छात्रा मानसी को जिले मे तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। जिले चयनित सभी बच्चों का सम्मान/ प्रशस्तिपत्र वितरण समारोह विकास भवन बाँदा के सभागार मे आयोजित किया । समारोह के मुख्य अतिथि व मुख्य विकास अधिकारी बाँदा और जिला के अन्य आला अधिकारियों ने मानसी को गिफ्ट व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। छात्रा के चयनित व सम्मानित होने पर महुआ ब्लॉक के खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार पटेरिया व विद्यालय स्टाफ- श्रीमती अर्चना सिंह, श्रीमती मनोज कुमारी , राजेश व सुनील कुमार सहित आक्सीजन बाबा रामकृष्ण अवस्थी ने भी छात्रा को बधाई दी ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *