Wed. Aug 27th, 2025 12:52:21 PM
IndiaShan Times YouTube Channel

कांग्रेस सरकार ने कभी भी बाबा साहब को सम्मान नहीं दिया – केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी

बलरामपुर।
कांग्रेस की सरकार ने डॉ भीमराव आंबेडकर के साथ दोहरा नीति अपनाया है। देश के आजादी के बाद से कांग्रेस ने कभी भी बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर का आदर व सम्मान नहीं किया है। कांग्रेस पार्टी के संस्थापक लाल, बाल व पाल की भी बात कांग्रेस कभी नहीं करती है। कांग्रेस ने देश के महापुरुषों का सम्मान कभी नहीं किया। भाजपा ने सभी महापुरुषों को सम्मान देने का कार्य किया है। मोदी सरकार ने बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर का पंचपीठ बनाकर उनको सम्मान देने का कार्य किया है। यह बातें सोमवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीम राव आंबेडकर सम्मान अभियान जिला संगोष्ठी में मुख्य अतिथि केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कही।
मुख्य अतिथि ने कांग्रेस व सपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि कांग्रेस व विपक्षी दल जनता के बीच में संविधान खतरे का भ्रम फैला रहे हैं, जबकि कांग्रेस कालकाल में ही सबसे अधिक संविधान में संशोधन किया गया। देश के आजादी के बाद नेहरू सरकार ने बाबा साहब के साथ षडयंत्र रच उनको उचित स्थान नहीं दिया। 1952 के चुनाव में कांग्रेस के जवाहर लाल नेहरू ने बाब साहब के पीए को चुनाव लड़ाकर एवं खुद बाबा साहब के विपक्ष में प्रचार कर डॉ आंबेडकर को चुनाव हरवाया था। 1990 में भाजपा गठबंधन की सरकार बनने पर बाबा साहब को उचित सम्मान मिला है। बाबा साहब के बाद देश में बाबू जगजीवन राम दूसरे दलित के रूप में थे। जिनको भाजपा सरकार ने ही राज्य का मुख्यमंत्री बनाया था। विपक्षी दल आज संविधान को जेब में रखकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि प्रदेश प्रवक्ता संजय चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने बाबा साहब के बनाए संविधान को बार-बार बदलने का कार्य किया है। सर्व प्रथम 1951 में कांग्रेस के जवाहर लाल नेहरू ने संविधान में संशोधन किया था। जिसके बाद इंदिरा गांधी ने कई बार संविधान का सीना छलनी किया। दलितों को आरक्षण मिलने पर कांग्रेस के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने मूर्खों का आरक्षण बताया था। सदर विधायक पल्टूराम व तुलसीपुर के कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि 356 के तहत कांग्रेस की सरकार ने 88 बार संविधान को संशोधित करते हुए राज्यों की सरकार को बर्खाश्त किया था। शाहबानों के केस में कोर्ट का आदेश न मानते हुए सदन में प्रस्ताव लाकर संविधान संशोषित करने का कार्य कांग्रेस ने किया। जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी व पूर्व विधायक गैसड़ी शैलेश कुमार सिंह शैलू ने कहा कि भाजपा सरकार ने बाबा साहब के बनाए संविधान को माना ही नहीं बल्कि उसे सर्वोच्च कानून का दर्जा दिया। 2014 में मोदी सरकार बनने पर बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर को भारत रत्न दिए जाने की पहल की। कांग्रेस सरकार ने कभी भी बाबा साहब को सम्मान नहीं दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, आद्या सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, बंदना पासवान, बाबूराम सोनकर, जगदीश पासवान, जिला मंत्री अवधेश तिवारी तरुण, सुनीता मिश्रा, ब्लाक प्रमुख गोविंद सोनकर, जगदीश पासवान, राजाराम गौतम, नगर पंचायात पचपेड़वा अध्यक्ष रवि वर्मा,जिला मीडिया संयोजक अवधेश पाण्डेय, अब्दुल अजीज खान, बिन्दु विश्वकर्मा व संदीप उपाध्याय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *