

Sonbhadra News: महीनों से फरार चल रहे कैदी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बीते 10 जनवरी को हुआ था फरार
इंडिया शान न्यूज़ विजय साहनी
सोनभद्र पुलिस ने जेल से फरार हुए एक कैदी को 3 महीने से जायदा समय के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी पंकज कुमार रौशन (31) बिहार के सिवान जिले का रहने वाला है। पंकज को पिछले साल नवंबर में गिरफ्तार किया गया था। वह जिला कारागार सोनभद्र में बंद था। 10 जनवरी को उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। अगले दिन वह जेल वार्डन की निगरानी में शौचालय जाने के बहाने खिड़की से फरार हो गया। इस मामले में रॉबर्ट्सगंज थाने में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 261, 262 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में बिहार के सिवान और पूर्वी चंपारण में छापेमारी की। साथ ही सोनभद्र के म्योरपुर में उसके अस्थाई निवास पर भी जांच की। 26 अप्रैल को पुलिस टीम ने पंकज को बैजू बाबा आश्रम से करीब 100 मीटर की दूरी से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय और उप-निरीक्षक रामअवध यादव की टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्यवाही की जा रही है