Fri. Sep 20th, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और शाहरुख खान ने अबतक कोइ फिल्म एकसाथ करी हैं। दोनों की फिल्में ब्लॉकबस्टर भी हुई हैं। शाहरुख और काजोल की जोड़ी को एक समय पर हिट जोड़ी माना जाता था। लोग दोनों को एकसाथ देखना बेहद पसंद करते थे। आज लोग चाहते हैं कि शाहरुख और काजोल एकसाथ फिल्म करें। हालांकि शाहरुख का बेटा अबराम खान ऐसा नहीं चाहते। शाहरुख का छोटा बेटा अबराम को काजोल पसंद नहीं है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख ने खुलासा किया कि अबराम को काजोल पसंद नहीं हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा कि “मैं अक्सर अबराम को अपने साथ ‘दिलवाले’ के सेट पर ले जाता था। एक दिन रोहित शेट्टी हमें फिल्म का कुछ सीन दिखा रहा था। इस दौरान अबराम भी वहां मौजूद था। फिल्म का सीन देखने के दौरान एक सीन में अबराम ने देखा कि काजोल के वजह से मुझे तकलीफ पहुंचता हैं। इस सीन को देखकर अबराम बोल उठे ‘पापा टूट गए’। उन्हें लगा कि काजोल ने सच में मुझे दुखी किया है।” इसके आगे शाहरुख ने कहा कि “फिल्म ‘दिलवाले’ के सेट पर अबराम को लगने लगा कि काजोल पापा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। यह बात उनके मन में बैठ गया था। काजोल होंगी तो पापा को दुख पहुंचाएंगी और इस बात को सोच कर अबराम काफी परेशान हो जाता था।” बता दे रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ‘दिलवाले’ 2015 को रिलीज हुए थे। इस फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया था। कमाई भी फिल्म ने जबरदस्त करी थी। फिल्म में शाहरुख खान और काजोल के अलावा वरुण धवन और कृति सेनन भी मुख्य किरदार में दिखी थी। ‘दिलवाले’ शाहरुख और काजोल की जोड़ी की आखिरी फिल्म हैं। इसके बाद अबतक शाहरुख और काजोल किसी भी फिल्म में एकसाथ हीरो-हीरोइन के तौर पर काम नहीं किया हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *