Fri. Sep 20th, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

दहेज हत्या के 02 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार-

अहमद रजा खान
जोनल ब्यूरो चीफ देवीपाटन मंडल
इंडिया शान टीवी पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0-168/2023, धारा 498ए, 304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 ऐक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त संतोष व अभियुक्ता- मईता देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है उक्त अभियुक्तगण द्वारा वादी की पुत्री को दहेज के लिए प्रताडित करते हुए हत्या किया गया था। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता-

  1. मईता देवी उर्फ गायत्री पत्नी संतोष निवासी ग्राम पकड़ीयहवा मौजा औराटार थाना निचलौल जनपद महाराजगंज।
  2. संतोष पुत्र जगन्नाथ निवासी ग्राम पकड़ीयहवा मौजा औराटार थाना निचलौल जनपद महाराजगंज।

पंजीकृत अभियोग-

  1. मु0अ0सं0-168/2023, धारा 498ए, 304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 ऐक्ट थाना को0नगर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता-
उ0नि0 संजीव कुमार सिंह मय टीम थाना को0नगर, गोण्डा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *