Fri. Sep 20th, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

ट्रैक्टर ने ई – रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर

बांदा जनपद में दोपहर में एक बड़ा हादसा होते – होते बचा। इस मामले में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पीछे से ई – रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। आस पास के लोगो ने जानकारी देते हुए बताया कि एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ई – रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे ई – रिक्शा काफी दूर तक घसिटता चला गया। क्षेत्रीय लोगो ने जानकारी दी कि इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा वहीं दूसरी तरफ ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया गया। क्षेत्र लोगो की जानकारी में यह भी बताया गया कि बगल से जा रहे दूसरे ट्रैक्टर ने बचाव में जोरदार ब्रेक लगाई जिससे वह भी पलट गया। हालांकि पुलिस ने सूचना प्राप्त होते ही मौके मुआयना किया और घायलों को उपचार हेतु भेजकर आगे की कार्यवाही की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *