Fri. Sep 20th, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

बूथ चलो बूथ जीतो अभियान को लेकर मंडलों में दो प्रकार की सूची की गई तैयार

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर 5 मार्च तक चलने वाले लाभार्थी सम्पर्क अभियान, बूथ चलो बूथ जीतो अभियान तथा 6 मार्च को शक्ति वंदन कार्यक्रम अन्तर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली वर्चुअल सभा को लेकर जिला पदाधिकारियों ने बैठक कर रणनीति बनाई।
डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी धाम जिला भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 5 मार्च तक चलने वाले लाभार्थी सम्पर्क अभियान, बूथ चलो बूथ जीतो अभियान को लेकर मंडलों में दो प्रकार की सूची तैयार की गई है। जिसमें प्रत्येक बूथ में एक कार्यकर्ता प्रवासी के रूप में लगाया गया है जबकि प्रत्येक मंडल में 50 वरिष्ठ लोगों को 3-3 बूथों की जिम्मेदारी दी गई है। उक्त अभियानों के अन्तर्गत बूथ समिति, पन्ना प्रमुखों की सूची डायरी में नोट करने तथा पन्ना प्रमुखों को उनका पन्ना देना उसकी फोटो खींचने को कहा गया है। इसके लिए प्रत्येक मंडल में 5 सदस्यीय मानिटिरिंग टीम बनाई गई है। 1,2,3, मार्च को विशेष अभियान चलाया जाएगा। आगामी 6 मार्च को शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल सभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए जिला मंत्री मनीष गुप्ता को संयोजक बनाया गया है। बैठक में जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, उपाध्यक्ष ममता मिश्रा, जागृति वर्मा, मनोज पुरवार, जिला कोषाध्यक्ष संतू गुप्ता,पंकज रैकवार, दिनेश यादव, मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी, डा. रागिनी शिवहरे, निखिल सक्सेना,दिलीप तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *