Thu. Sep 19th, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो की राष्ट्रीय समीक्षा 16 अगस्त को

— मानवाधिकार संरक्षण व भ्रष्टाचारमुक्त भारत अभियान के साथ सामाजिक सेवा कार्य।
—संगठन विस्तार व लक्ष्य।

प्रयागराज। मानवाधिकार संरक्षण व भ्रष्टाचारमुक्त भारत अभियान के साथ सामाजिक सेवा कार्य में देश का तेजी से बढ़ता अग्रणी संगठन राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो अपने मुख्य उद्देश्य, कार्य योजना व लक्ष्य 35 के आधार पर 14 अगस्त 2023 तक के रिपोर्ट के आधार पर 16 अगस्त 2023 को राष्ट्रीय समीक्षा करते हुए विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके अपने सक्रिय पदाधिकारियों, आजीवन सदस्यों, सक्रिय सदस्यों व वैलेंटियर के साथ आगे की विशेष कार्य योजना बनाकर तेजी से कार्य करेगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व चेयरमैन आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि इस राष्ट्रीय समीक्षा का मुख्य उद्देश्य संगठन के वास्तविक सक्रिय साथियों के साथ तेजी से कार्य करते हुए देश के प्रत्येक पीड़ित को सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि शुरुआती मात्र 210 दिन में भारत वर्ष के लगभग सभी राज्यों में अपना विस्तार कर चुके राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो का अगला लक्ष्य देश के प्रत्येक जनपद में संगठन को मजबूत करके पीड़ित मानव की सेवा व उसके मानव अधिकारों के संरक्षण के साथ भ्रष्टाचारमुक्त भारत के लिए कार्य करना है।

अहमद रजा खान
जोनल ब्यूरो चीफ देवीपाटन मंडल
इंडिया शान टीवी

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *