Fri. Sep 20th, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

लखनऊ की यही पुकार,अबकी बार 5 लाख पार: नीरज सिंह

भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा लखनऊ लोकसभा चुनाव प्रत्याशी राजनाथ सिंह के द्वारा लखनऊ के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचने के उपदेश से नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जा रहा है।
लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि लखनऊ महानगर अंतर्गत हर वार्ड पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें क्षेत्र वासियों को सांसद राजनाथ सिंह द्वारा किए गए लखनऊ के विकास कार्यों को जनप्रतिनिधियों द्वारा बताया जा रहा है तथा विकास कार्यों का पत्रक वितरित किया जा रहा है।

उत्तर विधानसभा के अंतर्गत दौलतगंज अहमदगंज चौराहा पर संतोष सिंह जी द्वारा आयोजित नुक्कड़ सभा को सबोधित करते हुए देवतुल्य जनता-जनार्दन से कमल का बटन दबाकर माननीय राजनाथ सिंह जी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाली भाजपा सरकार गरीब, युवा, किसान, महिला और वंचित वर्ग को समर्पित है।

उक्त कार्यक्रम में राम अवतार कनौजिया, रानी कनौजिया, अनुराग मिश्रा,भैया लाल मौर्या, रोहित सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, अमित सैनी, सूरज सैनी, आशुतोष गुप्ता, दया पांडेय, जय प्रकाश गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।।

यहा आयोजित हुई नुक्कड़ सभाएं

पश्चिम विधानसभा मंडल एक सहादतगंज ए में लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल,पश्चिम विधानसभा के हैदरगंज द्वितीय वार्ड में पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई, लोकसभा चुनाव संयोजक एवं विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने मल्लाही टोला प्रथम वार्ड, मध्य विधानसभा के मंडल चार तिलक नगर कुंडरी बी में पूर्व विधायक सुरेश चंद्र तिवारी, उत्तर विधानसभा के मंडल तीन में मनीष शुक्ला, कैंट विधानसभा के तहत मंडल एक में अवध क्षेत्र पदाधिकारी डॉ श्वेता सिंह, मंडल तीन लाल कुआ में नानक चंद्र लखमानी ने बड़ी संख्या में क्षेत्र वासियों को संबोधित करके केंद्र एवम राज्य सरकार की उपलब्धियों एवम योजनाओं के साथ लखनऊ के विकास कार्यों को बताया।

प्रवीण गर्ग
मीडिया प्रभारी/लोकसभा चुनाव मीडिया संयोजक
अनुराग साहू
लोकसभा चुनाव मीडिया सहसंयोजक

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *