Fri. Sep 20th, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel


आज दिनांक 12.05.2024 को मातृ दिवस के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय चित्रांश महासभा द्वारा भारत माता के पूजन एवं अर्चन का भव्य कार्यक्रम संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सरिता वर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। संभवतः देश के इतिहास में पहली बार किसी संस्था ने भारत माता की पूजा अर्चना का कार्यक्रम मातृ दिवस के अवसर पर आयोजित किया है।
संस्था के अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा ने कहा कि ’’इस मातृ दिवस के अवसर पर सबसे पहले भारत माता की पूजा करके उनका आशीर्वाद लेना अति आवश्यक है। हमारे देश में महिलाओं का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाता रहा है। नारी शक्ति का सम्मान करना हमारी भारतीय संस्कृति और भारतीय परंपरा का अभिन्न अंग है।’’
चित्रांश महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय ए-10 निराला नगर में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता संस्था के वरिष्ठतम और संस्थापक सदस्य श्री विनोद बिहारी वर्मा ने की। समारोह में लगभग 250 महिलाओं ने पूजा अर्चना की। इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती सरिता वर्मा ने भारत माता का पूजन एवं वंदन किया और कहा कि ’’देश में नारी शक्ति को कम आकना सही नहीं होगा, हमारे देश में झांसी की रानी और अहिल्याबाई जैसी अनेक वीरांगनाओं ने लड़ाई के मैदान में अंग्रेजों और मुगलों के दांत खट्टे किए हैं।’’ उन्होंने महिलाओं को मातृ दिवस की बधाई देते हुए कहा कि ’’हम किसी से कमजोर नहीं हैं, हमें अपनी शक्ति को पहचानना होगा। आज महिलाएं सेना मैं भर्ती होकर अपने शौर्य का परिचय दे रही है। इतना ही नहीं महिलाएं हवाई जहाज उड़ा रही है और चंद्रयान में बैठकर निडरतापूर्वक चंद्रमा तक की यात्रा कर रही है।’’
इस विषिष्ट अवसर पर संस्था की महिला अध्यक्ष सरिता वर्मा ने चुनिंदा महिलाओं को उनके विशिष्ट कार्यों के लिए उपहार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनीता श्रीवास्तव, डॉ0 रूबी राज सिन्हा, कुमुद श्रीवास्तव, अरूणिमा श्रीवास्तव, ऋतु खरे, रेषमा निगम, रत्ना श्रीवास्तव, ममता भटनागर, रीना विक्रम सिंह, अर्चना श्रीवास्तव, प्रिया अस्थाना, बबीता सक्सेना, अरूना श्रीवास्तव, कृतिक श्रीवास्तव, श्रेया निगम, मृदुला श्रीवास्तव, स्मृति श्रीवास्तव, ममता सक्सेना, शोभा श्रीवास्तव, मिथलेष श्रीवास्तव आदि महिलाएँ समल्लित हुईं। कार्यक्रम का संचालन राहुल सेन सक्सेना ने किया। समारोह में संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सक्सेना, राष्ट्रीय महामंत्री विमलेश श्रीवास्तव, रा0 उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, अमिताभ बिहारी वर्मा रा0 महासचिव ’’युवा’’, प्रशासनिक सचिव राजन सक्सेना, कोषाध्यक्ष नेपोलियन सक्सेना, ई0 सुभाष, आदि अनेक लोग सम्मिलित हुए। समारोह के अंत में संस्था के संस्थापक सदस्य श्री विनोद बिहारी वर्मा ने सभा में उपस्थित सभी प्रबुद्ध जनों को मातृ दिवस की बधाई दी। उन्होंने भारत माता को शीष झुका कर प्रणाम किया और सभा का समापन किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *