Tue. Feb 3rd, 2026
IndiaShan Times YouTube Channel

जंगलों में पड़ा मिला लापता युवक का नर कंकाल

बांदा जनपद में एक नया मामला देखने को मिला है जिसके अंतर्गत जंगल में एक नर कंकाल मिलने से लोगो में सनसनी फैल गई। दरअसल बिगत ग्यारह दिनों से घर से लापता युवक का कंकाल जंगल में पड़ा मिला। पुलिस ने आठ जून को उक्त व्यक्ति के संबंध में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि कपड़ो से मृतक की मां ने कंकाल को पहचाना है और उसके पास पड़े समान तथा कपड़ों से मृतक की मां ने पहचानते हुए बताया है कि उक्त कपड़े उसके बेटे बरदानी पुत्र संतराम के ही हैं। इस घटना की सूचना पर पुलिस बल के साथ डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के खरेई गांव के मजरा उसर डेरा का यह पूरा मामला है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है तथा डी एन ए रिपोर्ट तथा अन्य संबंधी आवश्यक बिंदुओं के मद्देनजर थाना प्रभारी को वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित कर दिया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *