Tue. Feb 3rd, 2026
IndiaShan Times YouTube Channel

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव

बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग गांव के गोसाई तालाब के भीटे के किनारे रोड पर एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस को एक शव पड़ा मिला। पुलिस ने आनन फानन में शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। इस मामले को लेकर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट चुकी है। सूत्रों की जानकारी के अनुसार मृतक युवक हमीरपुर का रहने वाला‌ राकेश बताया जा रहा है। यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग गांव के गोसाई तालाब के पास की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *