Tue. Feb 3rd, 2026
IndiaShan Times YouTube Channel

प्रांतीय अधिवेशन में सोनू करवरिया को गौरक्ष सर्वोच्च सम्मान से किया गया सम्मानित

विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति का प्रांतीय अधिवेशन बनारस में संपन्न हुआ। काशी बनारस में विश्व हिंदू महा संघ गौ रक्षा समिति के द्वारा एक बड़ा प्रांतीय अधिवेशन का अयोजन किया गया जो दिनाक 16 जून से 18 जून 2024 तक चलेगा। इस कार्यक्रम में पूरे उत्तर प्रदेश के सभी गौ रक्षा के पदाधिकारी शामिल हुए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महामंडलेश्वर सत्यानंद गिरी महाराज, प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति रहे।यह कार्यक्रम गौ रक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण दुबे और गौ रक्षा समिति के महामंत्री मनोज प्रजापति के द्वारा कराया गया। इस कार्यक्रम में गौ रक्षा समिति से बांदा के जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति के साथ नरैनी के तहसील अध्यक्ष सोनू करवरिया भी शामिल हुए जिन्हें प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति एवं सभी पदाधिकारीयों द्वारा सोनू करवरिया को विश्व हिंदू महा संघ गौ रक्षा समिति के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। गौवंश के बारे में विशेष जानकारी दी गई। जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया की यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष को प्रांतीय अधिवेशन आयोजित होता है। उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में यह कार्यक्रम हो सकता है। इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाता है। नरैनी तहसील अध्यक्ष सोनू करवरिया को गौ माता का प्रतीक चिन्ह देकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान हर वर्ष जो अच्छा कार्य करता है उसे अधिवेशन में बुलाकर सम्मानित किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मातृशक्ति की प्रदेश अध्यक्ष संतोष मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन पटेल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पांडे आदि प्रदेश के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *