Thu. Sep 19th, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

अहमद रजा खान
जोनल ब्यूरो चीफ देवीपाटन मंडल
इंडिया शान टीवी

पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता करने के 04 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार-
आज दिनांक 23.08.2023 को पी0आर0वी0 0886 कालर अजय सिंह की सूचना पर ग्राम चौरी परिहार गए थे। पी0आर0वी0 कर्मचारियों द्वारा जब कालर की बात सुनी जा रही थी उसी समय काॅलर पी0आर0वी0 कर्मियों को गाली-गुप्ता देने लगा था। पी0आर0वी0 की सूचना पर थाना खरगूपुर के उ0नि0 चन्द्रसेन वर्मा मय पुलिस बल के ग्राम चौरी परिहार पहुॅचे तो अजय सिंह अपने परिजनों के साथ लाठी-डण्डा से लैस होकर पुलिस पार्टी के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया था। जिसके सम्बन्ध में थाना खरगूपुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। खरगूपुर पुलिस द्वारा घटना कारित करने वाले 04 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

  1. अभय सिंह उर्फ रिंकू पुत्र नरसिंह बहादुर सिंह नि0 ग्राम चौरी परिहार थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।
  2. समरथ सिंह पुत्र स्व0 छेदी सिंह नि0 ग्राम चौरी परिहार थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।
  3. श्रीमती गीता देवी पत्नी अजय सिंह नि0 ग्राम चौरी परिहार थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।
  4. श्रीमती सावित्री देवी पत्नी अरून सिंह नि0 ग्राम चौरी परिहार थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-

  1. मु0अ0सं0-302/23, धारा 147,148,149,307,332,353,504,506 भादवि व 7 सी0एल0ए0 ऐक्ट थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 चन्द्रसेन वर्मा मय पुलिस टीम।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *