Fri. Jun 20th, 2025
IndiaShan Times YouTube Channel

विवेक जोशी बने राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के तहसील अध्यक्ष

ललितपुर। तहसील महरौनी में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो की मासिक समीक्षा बैठक जिला अध्यक्ष राहुल देव वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई |
तहसील संरक्षक राहुल लक्ष्यकार एवं जिला कोषाध्यक्ष ब्रजेश चौबे के प्रस्ताव पर जिला संरक्षक कपिल देव वर्मा एवं जिला अध्यक्ष राहुल देव वर्मा की संस्तुति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी श्री मान आर के पांडेय जी द्वारा विवेक जोशी को महरोनी तहसील अध्यक्ष पद पर मनोनयन किया गया |
बैठक में जिला कोषाध्यक्ष बृजेश चौबे एवं तहसील सचिव अवधेश नायक के प्रस्ताव पर नवीन कार्यालय का गठन प्रज्ञा नगर महरोनी में स्थापित किया गया |
बैठक में जिला अध्यक्ष राहुल देव वर्मा जिला संरक्षक कपिल देव वर्मा जिला उपाध्यक्ष प्रशांत चाचौदिया जिला कोषाध्यक्ष बृजेश चौबे तहसील संरक्षक राहुल लक्ष्यकार तहसील अध्यक्ष विवेक जोशी तहसील सचिव अवधेश नायक सक्रिय सदस्य विमल सोनी एवं नितिन नामदेव उपस्थित रहे |

अहमद रजा खान
जोनल ब्यूरो चीफ देवीपाटन मंडल
इंडिया शान टीवी

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed