
लोकेशन मैनपुरी
भोगांव में श्रद्धेयबाबूजी कल्याण सिंह पार्क एवं प्रतिमा का हुआ लोकार्पण
जनपद मैनपुरी के कस्बा भोगांव में रेलवे क्रॉसिंग स्थित निकट भाजपा कार्यालय के निकट बाबूजी कल्याण सिंह पार्क का लोकार्पण एवं बाबू कल्याण सिंह जी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण का आयोजन हुआ मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर डॉक्टर सच्चिदानंद साक्षी महाराज सांसद उन्नाव पूर्व सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया एवं सांस्कृतिक पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में रामनरेश अग्निहोत्री पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्तमान विधायक ममता राजपूत नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष भाजपा का स्वागत नेहा तिवारी नगर पंचायत अध्यक्ष एवं आशीष तिवारी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने माला तथा पटका पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंटकर किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आशीष तिवारी ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया और सभी का आभार प्रकट किया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा की बाबूजी ना होते तो राम मंदिर का निर्माण कभी नहीं हो पता। वह उनके राजनीतिक गुरु भी रहे हैं उन्होंने कहा वह रहे ना रहे लेकिन बाबू कल्याण सिंह हमेशा मैनपुरी जनपद वासियो के हृदय में निवास करते रहेंगे।
सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन सरकार में देश और प्रदेश में विकास कार्य बहुत तेजी से हो रहे हैं उन्होंने कहा बाबू कल्याण सिंह ऐसे मुख्यमंत्री हुए जिन्होंने न केवल विवादित ढांचे को गिरवाया बल्कि उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी की भी परवाह नहीं की और अपने पद से इस्तीफा दे दिया था ऐसे मुख्यमंत्री को देश सदैव याद रखेगा आज उनकी याद में भोगांव में उनके नाम पर पार्क का निर्माण करवाया है सदैव जनपद वासियों की स्मृति में बने रहेंगे।
पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने कहा उनके पिताजी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने मुख्यमंत्री का पद देखते हुए विवादित ढांचे को गिरवा कर अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की नींव रखी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान राम का दिव्य भव्य मंदिर का निर्माण हुआ। उन्नाव सांसद महामंडलेश्वर डॉ सच्चिदानंद हर साक्षी महाराज ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास कार्यों के लिए कहा कि 2047 तक देश को विकासशील से विकसित देश की ओर ले जाने का एक सपना देखा है जो हर हाल में पूरा करना है मोदी और योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है । इस अवसर पर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा, मुकेश राजपूत सांसद फर्रुखाबाद, प्रेम सिंह शाक्य पैक्सपैड अध्यक्ष, अनुजेश प्रताप सिंह, कश्मीर सिंह लोधी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुल्तानगंज ,नरेंद्र सिंह तोमर पूर्व जिला अध्यक्ष, प्रदीप चौहान पूर्व जिला अध्यक्ष, आलोक गुप्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, शिव दत्त भदोरिया पूर्व जिला अध्यक्ष, गोविंद भदोरिया जिला पंचायत अध्यक्ष, अशोक सिंह चौहान पूर्व विधायक, जितेंद्र सिंह राजपूत जिला पंचायत सदस्य ,उजागर सिंह राजपूत, सौरभ पांडे पुष्पेंद्र राजपूत प्रधान तथा सच्चिदानंद तिवारी समाजसेवी आदि इस अवसर पर और क्या कुछ कहा साक्षी महाराज और पूर्व कैबिनेट मंत्री पूर्व सांसद राजवीर सिंह और राजू भैया ने दिखाते हैं पूरी रिपोर्ट में