Wed. Aug 13th, 2025 11:02:50 PM
IndiaShan Times YouTube Channel

सीवीओ ने किया गौशाला का औचक निरीक्षण, पाई गई संतोषनक व्यवस्था

डा० शिव कुमार बैस, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, बाँदा ने मंगलवार को अपरान्ह 9:00 बजे अस्थायी गो आश्रय स्थल सांडी विकास खण्ड तिन्दवारी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय गो आश्रय स्थल में 210 गोवंश संरक्षित पाये गये। गो आश्रय स्थल में संरक्षित गोवंश के खाने हेतु चार चरही तथा पानी हेतु दो चरही निर्मित हैं तथा 06 केयर टेकर महादेव, श्रीकन्तु, रामदास, गया, बरदानी एवं सत्यनारायण उपस्थित मिले। निरीक्षण के समय गो आश्रय स्थल पर साफ-सफाई संतोषजनक पायी गयी। गोवंशों को खाने हेतु लगभग 250 कु० भूसा पाया गया साथ में 6×50 कि०ग्रा० पशु अहार व 10×20 कि०ग्रा० नमक मौके पर उपलब्ध पाया गया। निरीक्षण के दौरान समस्त गोवंश स्वस्थ्य पाये गये। संरक्षित गोवंशों के छाया के लिये चार शेड बने हुये है तथा गो आश्रय स्थल के अन्दर ही कई बड़े हरे पेड लगे है, जो कि गोवंशों को गर्मी व लू से बचाने में काफी सहायक है। बनाये गये शेड गोवंशों के संख्या के सापेक्ष पर्याप्त है। गो आश्रय स्थल पर समस्त अभिलेख पाये गये जिनका अवलोकन किया गया। प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी, पैलानी को निर्देशित किया गया कि समय-समय पर गो आश्रय स्थल का भ्रमण कर चिकित्सा कार्य करना सुनिश्चित करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *