Sat. Sep 21st, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

अवैध सूखे गांजे के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, 1400 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद

पुलिस अधीक्षक बांदा अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा लोकसभा चुनाव व त्यौहारों के दृष्टिगत अवैध मादक पदार्थो की बिक्री करने वाले अभियुक्तों पर कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार 11 अप्रैल को थाना मरका पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान ग्राम मऊ से एक व्यक्ति को अवैध सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध सूखा गांजा भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान धीरेन्द्र सिंह उर्फ बउवा पुत्र रामसिंह निवासी इंगुवा थाना मरका जनपद बांदा के रूप में हुई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *